BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
30-Dec-2019 03:17 PM
PATNA : नये साल में पटना के महावीर मंदिर के नैवैद्यम लड्डू की चर्चा न हो ऐसा हो नहीं सकता । 2020 बस आने ही वाला है लोग इस मौके पर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं और इस मौके पर नैवैद्यम लड्डू खरीदना नहीं भूलते। इस बार मंदिर ने लड्डू बेचने की पूरी तैयारी की है। इस लड्डू को खरीदकर आप मानवता की सेवा में शामिल हो जाते हैं।
नये साल में महावीर मंदिर प्रबंधन आठ हजार किलो लड्डू बनवा रहा है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार आधी मात्रा में ही लड्डू का निर्माण किया जा रहा है। नये वर्ष का पहला दिन बुधवार होने के कारण खपत कम रहने का अनुमान होने की वजह से ऐसा किया जा रहा है।पिछली बार एक जनवरी को मंगलवार होने की वजह से मांग ज्यादा थी। हालांकि महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि मशीन का इस्तेमाल होने के कारण खपत बढ़ने पर महावीर मंदिर काफी कम समय में लड्डू बनवाने में सक्षम है। इसलिए लड्डूओं की कमी नहीं होगी।
पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में प्रसाद नैवैद्यम लड्डू खरीदते हैं तो आप मानवता की भी सेवा करते हैं। लड्डू के पैसों से कैंसर मरीजों का इलाज किया जाता है। महावीर मंदिर न्यास की तरफ से कैंसर मरीजों को दस हजार रुपये प्रति मरीज और गरीबी रेखा से नीचे वाले मरीजों को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। साथ ही महावीर कैंसर संस्थान में भर्ती सभी मरीजों के लिए तीनों समय नि: शुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा मरीजों के अटेंडेंट को लिए 30 रुपये की न्यूनतम दर से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही सौ रुपये प्रति यूनिट की दर से ब्लड कैंसर मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है।
नैवैद्यम लड्डू की बिक्री हर साल बढ़ती ही चली जा रही है। वर्ष 2017-18 में मंदिर ने आठ लाख किलो लड्डू बेचकर 19 करोड़ 27 लाख से ज्यादा की कमाई की थी। लड्डू की गुणवत्ता का महावीर मंदिर प्रबंधन खासा ख्याल रखता है। शुद्धता का विशेष ख्याल रखते हुए मक्खन से घी बनाया जाता है और उस घी में लड्डू बनाया जाता है। तिरूपति मंदिर के तर्ज पर बनने वाले इस लड्डू को बनाने में जिस घी का इस्तेमाल किया जाता है उसकी आपूर्ति सीधे कर्नाटक मिल्क कोआपरेटिव फेडरेशन से की जाती है।