बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
12-Jul-2024 09:29 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र में MLC चुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। इस चुनाव में NDA ने I.N.D.I.A. को बड़ा झटका दिया है। 11 सीटों पर हुए मतदान में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इंडिया गठबंधन के तीन उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवार ही जीत हासिल कर पाए हैं।
कुछ कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग को इंडिया की हार का कारण बताया जा रहा है। कांग्रेस के 7 से 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करने की बात सामने आ रही है। बता दें कि 27 जुलाई को विधान परिषद के 11 सदस्य सेवानिवृत हो रहे हैं। इनकी जगह भरने के लिए 11 सीटों पर 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में अभी 274 विधायक हैं। इन विधायकों ने आज मतदान में हिस्सा लिया। विधान परिषद के चुनाव के नतीजे चौकाने वाले आए 11 सीटों में भाजपा को 5, शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवार गुट को 2-2, शिवसेना (UBT) और कांग्रेस ने 1-1 सीटों पर जीत हासिल की।