मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Nov-2024 09:08 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर जो सस्पेंस पिछले सप्ताहभर से चल रहा था वो अब खत्म हो गया है। महाराष्ट्र में सरकार गठन की तस्वीर NCP नेता अजित पवार ने साफ कर दी है। अजित पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र में सीएम बीजेपी से होगा वही डिप्टी सीएम को लेकर कहा कि शिवसेना और एनसीपी से ही डिप्टी सीएम होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में महायुति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 5 दिसंबर को महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होगा। इस दिन शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।
अजित पवार ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा का रिजल्ट आए सप्ताहभर हो चुका है। यह पहली बार नहीं है कि महाराष्ट्र में सरकार बनने में देरी हुई है। 1999 में भी सरकार गठन में एक महीने का समय लगा था। लेकिन रिजल्ट के 7 दिन बाद तस्वीर साफ हो गयी है। महायुति भाजपा के सीएम के साथ सरकार बनाएगी और शेष दो दलों एनसीपी और शिवसेना के डिप्टी सीएम होंगे। 5 दिसंबर को सभी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।