ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / नासिक में बड़ा हादसा, बिहार के 5 लोगों की मौत, गैस सिलेंडर फटने...

नासिक में बड़ा हादसा, बिहार के 5 लोगों की मौत, गैस सिलेंडर फटने से हुई घटना

06-Dec-2020 07:20 PM

PATNA :  महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हुआ. अक्सा मस्जिद इलाके में गैस सिलेंडर फटने से बिहार के 5 मजदूरों की मौत हो गई है. मरने वालों मजदूरों में बिहार के वैशाली के रहने वाले 2 और मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले 3 मजदूर शामिल हैं. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


इस घटना में 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि अभी भी 2 मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं. मरने वाले मजदूरों में दो वैशाली जिले के और तीन मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे. इस घटना के संबंध में महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जानकारी मिली है कि ये सभी सातों मजदूर नासिक के भारत नगर स्लम एरिया में एक ही कमरे में रहते थे. घटना 1 दिसंबर के सुबह की बताई जा रही है. 


गोरौल थाना क्षेत्र के इनायतनगर गांव निवासी मृतक मो. मुर्तुजा के पिता मो. ईसराफिर ने बताया कि घटना के पूर्व रात्रि में सभी लोग खाना बनाने के बाद खाकर सो गए थे. सोने के दौरान ही कमरे में गर्मी महसूस हुई तो किसी ने पंखे को चलाया. पंखा चालू करते ही उसमें शॉट सर्किट हुई और कमरे में आग लग गई.


news image


घरवालों ने बताया कि इनायतनगर गांव का रहने वाला  मुर्तुजा (28) वहां लगभग 10 वर्ष से रह रहा था. वह वहां टायर पंचर बनाने का काम करता था. मुर्तुजा दो भाइयों में बड़ा था, उसकी एक बहन भी है. मुर्तुजा का का भाई भी वहीं रहता था, लेकिन घटना के दिन वह उस कमरे में नहीं सोया था. मुर्तुजा का एक बेटा भी है. घटना के बाद पत्नी बदहवास हो गई है, उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


news image