Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
13-Oct-2019 03:25 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: पटना के बापू सभागार में महागठबंधन की सभी दलों की एकता की तस्वीरें भागलपुर में धुंधली पड़ गईं. इस गठबंधन में शामिल ‘हम’ नेता जीतन राम मांझी ने सीधे तौर पर आरजेडी पर हमला बोल दिया. सीट बंटवारे में राजद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मांझी ने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों का आरजेडी सम्मान नहीं कर रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान भागलपुर पहुंचे जीतन राम मांझी ने बिना नाम लिए तेजस्वी पर जमकर हमला बोला और उन्हें बड़ा दिल दिखाने की बात कही.
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महागठबंधन में रहना लाचारी है. जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर राजद अपनी गठबंधन में शामिल छोटे दलों का सम्मान नहीं करती है तो वो अपनी राह चले और हमलोग अपनी राह चलेंगे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल आरजेडी को बड़ा दिल दिखाना होगा और छोटे दलों का सम्मान करना होगा.
आरजेडी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राजद ने महागठबंधन में शामिल दलों का सम्मान नहीं होगा तो आगे आने वाले चुनावों में महागठबंधन के भविष्य पर ग्रहण लग सकता है. मांझी ने कहा कि वो चार दल एक साथ हैं और उनकी ताकत राजद से बड़ी है. बता दें कि शनिवार को पटना के बापू सभागार में लोहिया पुण्यतिथि के मौके पर महागठबंधन में शामिल नेताओं ने एक दूसरे का हाथ थामकर एकता का दावा किया था लेकिन नाराज मांझी की बातों से ऐसा कहीं नहीं दिखता.