पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
27-Feb-2024 06:54 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक के पाला बदलकर बीजेपी में जाने के बाद बिहार का सियासी पारा गरम हो गया है। विधायकों के पाला बदलने पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ा दावा कर दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि खेला होने की बात हो रही थी और बड़ा खेला हो गया। उन्होंने कहा कि अभी और भी कई विधायक पाला बदलकर एनडीए में आएंगे।
जीतन राम मांझी ने कहा कि जो नेता गलतफहमी के कारण कहीं चले जाते हैं और वहां वे खुद को फिट नहीं पाते हैं तो वे पाला बदल लेते हैं। दूसरों की बात तो छोड़ दीजिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ असहज महसूस कर रहे थे, जब वे एनडीए के साथ आ गए हैं तो बहुत से विधायक महागठबंधन से टूटकर एनडीए में आएंगे। मांझी ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है और भी विधायक पाला बदलकर एनडीए के साथ आएंगे।
उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ चट्टान की तरह अड़े हुए हैं। ये तो बीच में मुख्यमंत्री को कुछ लग गया था तो उन्होंने खुद कहा था कि बाहर चले जाओ, तो हम चले आए थे। हमने तो उनके साथ कसम लिया है कि नीतीश कुमार का साथ कभी भी नहीं छोड़ेंगे और फ्लोर टेस्ट में हम लोगों ने इसे साबित कर दिया। कितने बड़े बड़े ऑफर आए लेकिन सबको ठुकरा दिया। खेला होने की बात हो रही थी और खेला हो गया।