ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / महागठबंधन के नेता कल करेंगे प्रेस को संबोधित, जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में...

महागठबंधन के नेता कल करेंगे प्रेस को संबोधित, जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में RJD कार्यालय में होगी प्रेस वार्ता

26-Jan-2022 09:51 PM

PATNA: महागठबंधन के नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस कल यानी 27 जनवरी को होगी। राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में यह प्रेस वार्ता दोपहर 2 बजे आयोजित की गयी है। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दी हैं। 


राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में 27 जनवरी को महागठबंधन के नेताओं की प्रेस वार्ता आयोजित की गयी है। बता दें कि विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन में भले ही बिखराव की खबरें आ रही हो लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जनगणना के मुद्दे पर आरजेडी एक बार फिर से महागठबंधन की एकता दिखाने की कोशिश करेगी।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अगुवाई करेंगे लेकिन जो खबरें निकल के सामने आ रही उसमें कहा जा रहा है कि राजद एक बार फिर से नीतीश कुमार के सामने महागठबंधन के नेताओं को सामने रखकर बिहार में जातीय जनगणना कराने की मांग को तेज करेगा। महागठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करेंगे कि वह भाजपा के ढुलमुल रवैया पर कड़ा एक्शन ले।


इस बीच खबर यह भी है कि महागठबंधन के नेता जब बैठेंगे तो विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के गैर मौजूदगी में एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के नेताओं से क्या बात होगी यह जगजाहिर है। अपने मन मुताबिक उम्मीदवार बैठा चुकी है ऐसे में महागठबंधन के दूसरे साथियों के पास आरजेडी के हां में हां मिलाने के अलावा कुछ और नहीं बचा है।