ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / महागठबंधन के भीतर चल रहा बड़ा सियासी खेल! एक महीने में 5वीं बार...

महागठबंधन के भीतर चल रहा बड़ा सियासी खेल! एक महीने में 5वीं बार राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, लालू से हुई खास बातचीत

02-Oct-2023 12:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि महागठबंधन के भीतर कोई बड़ा सियासी खेल चल रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की लागातार मुलाकातें हो रही है। एक महीने में पांचवीं बार सीएम नीतीश राबड़ी आवास पहुंचे और आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद से मुलाकात की है। कुछ दिन पहले ही खुद लालू सीएम आवास पहुंच गए थे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। 


दरअसल, बिहार के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस गया है। कहा जा रहा है कि गठबंधन में जेडीयू को काफी कम सीटें मिल रही है। जेडीयू की जो सीटिंग सीटें हैं उससे भी कई सांसदों का इस बार पत्ता कटने जा रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि गठबंधन में जेडीयू को कम सीटों मिलने का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार लालू प्रसाद से मुलाकात कर रहे हैं। 


इससे पहले बीते 28 सितंबर को खुद लालू प्रसाद अचानक सीएम आवास पहुंच गए थे और बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई थी। उस वक्त इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि जेडीयू को कम सीटे मिलने से नीतीश नाराज हो गए हैं और नाराज नीतीश को मनाने के लिए लालू सीएम आवास पहुंचे थे। इससे पहले लगातार दो दिनों नीतीश कुमार लालू से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे थे।


पहले दिन लालू से नीतीश की मुलाकात नहीं हो सकी थी तो दूसरे दिन नीतीश राबड़ी आवास पहुंचे थे और लालू से मुलाकात की थी। करीब 15 मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई थी। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलने के कारण नीतीश ने नाराजगी जताई है। एक महीने के भीतर सीएम नीतीश की लालू प्रसाद से पांच बार मुलाकात हो चुकी है। ऐसे में सियासी गलियारे में इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि महागठबंधन के भीतर कोई बड़ा सियासी खेल चल रहा है।