ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

26-Mar-2024 08:47 AM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार तीन दिन से यूरिनल इंफेक्शन से परेशान था। फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। जहां इलाज चल रहा है।


मुख्तार अंसारी की तबीयत को लेकर जिला और जेल प्रशासन और पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। बता दें कि दो दिन पूर्व ही उनकी सुरक्षा में लापरवाही की वजह से एक जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले खुद मुख्तार ने यह आरोप लगाया था कि जेल में उसे स्लो पॉइजन दिया जा रहा है। 


21 मार्च को जब बाराबंकी एमपी-एमएलए कोर्ट में अंसारी की पेशी हुई थी तब उसके वकील ने आवेदन दिया था कि 19 मार्च की रात उसे खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया था जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई थी। मुख्तार ने एक महीने पहले भी यही बात कही थी। जिसके बाद कोर्ट ने मेडिकल जांच के लिए दो डॉक्टरों के पैनल की टीम जेल भेजने का आदेश दिया था। जिसके बाद मेडिकल टीम ने जांच की। जबकि डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया कि रोजा रहने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।