बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
22-Mar-2023 08:41 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार के जमुई जिले में मधुमक्खी के काटने से रायपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण सिंह की मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव वालों को पहले इस घटना पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में जब पता चला कि नारायण सिंह नहीं रहे तो उनकी आंखें नम हो गयी। घटना से परिजन काफी सदमे में हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रायपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया 70 वर्षीय नारायण सिंह घर के पास स्थित बागीचे में टहल रहे थे कि तभी मधुमक्खियों की झूंड ने उनपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उन्हें काट लिया जिसके बाद वे मधुमक्खियों से बचने के लिए दौड़ते-भागते किसी तरह घर पहुंचे। घर पर पहुंचते ही उनकी उनकी तबीयत बिगड़ गयी।
जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने लगे। डॉक्टर के क्लिनिक में जाने से पहले ही रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक आया और वही उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व मुखिया की मौत की खबर मिलते ही गांव वाले उनके घर पहुंच गये और परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया। पूरे गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह सुल्तानगंज गंगा घाट पर उनका दाह संस्कार होगा।