ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / मधुबनी और सीतामढ़ी में आज अमित शाह की सभा, RJD को निशाने पर...

मधुबनी और सीतामढ़ी में आज अमित शाह की सभा, RJD को निशाने पर रख NDA कैंडिडेट के लिए मांगेंगे वोट

16-May-2024 07:32 AM

By First Bihar

SITAMADHI : मधुबनी के राहिका में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान अमित शाह बीजेपी प्रत्याशी अशोक यादव के लिए वोट मांगेंगे। जनसभा को लेकर पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमित शाह गुरुवार 16 मई को  राज्य में दो जगहों पर सभाएं करेंगे। पहले वो मधुबनी में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां कर चुनाव प्रचार करेंगे। उसके बाद सीतामढ़ी में चुनाव प्रचार करेंगे। लोकसभा चुनाव के बीच गृह मंत्री का यह पांचवां बिहार दौरा होगा।


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह पांचवां बिहार दौरा होगा। इससे पहले वे औरंगाबाद, कटिहार, झंझारपुर, बेगूसराय और उजियारपुर में रैलियां कर चुके हैं।  बिहार में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में जिन पांच सीटों पर मतदान होने जा रहा है, इनमें चार सीटों पर दोनों गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार एक-दूसरे के लिए नये हैं। वहीं, एक सीट मुजफ्फरपुर सीट ऐसी है, जहां पर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार लगातार दूसरी बार आमने-सामने हैं। 


मालूम हो कि  सीतामढ़ी में विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर की लड़ाई पूर्व सांसद राजद के अर्जुन राय से है। अर्जुन राय इस सीट पर 2009 में जदयू के टिकट पर जीते थे। इसके बाद वह 2014 में जदयू और 2019 में राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े, पर दोनों में उनकी हार हुई। इस बार फिर वह राजद के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों के बीच यह पहली लड़ाई है। 


उधर, मधुबनी में जदयू के निवर्तमान भाजपा सांसद अशोक यादव से राजद के अली अशरफ फातमी की लड़ाई है। इन दोनों नेताओं के बीच भी यह पहला मुकाबला है।  अशोक यादव 2019 में वीआईपी के प्रत्याशी को हराया था। वहीं, वर्ष 2019 और 2014 में इस सीट पर भाजपा के हुकुमदेव नारायण यादव जीते थे।