ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को दांत काटकर किया जख्मी, शराब तस्करों के खिलाफ...

बिहार: महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को दांत काटकर किया जख्मी, शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गई थी पुलिस

20-Jan-2021 12:40 PM

MADHUBANI: पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने के लिए गई हुई थी, लेकिन इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया. कई महिलाओं ने कई पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर जख्मी कर दिया. यह घटना झंझारपुर के लखनौर की है.

हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

जख्मी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए झंझारपुर पीएचसी में में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस पर हमला उस वक्त जब सुरेश यादव के घर पर खड़ी गाड़ी को लेकर पूछताछ कर रही थी. जिस महिला से पूछताछ हो रही थी वह शराब तस्कर की पत्नी थी. इस दौरान ही उसके बेटे और कई महिलाएं पहुंच गई और पुलिस पर हमला कर दिया. महिलाओं ने कई पुलिसकर्मियों को दांत से काट दिया. 

भाग गया शराब तस्कर

महिला पुलिसकर्मियों को उलझाकर रखी. इस बीच शराब तस्कर सुरेश यादव फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब पुलिस ने जब्त किया है. इस शराब की कीमत एक लाख के करीब है. बताया जा रहा है कि शराब तस्कर सुरेश अपने क्षेत्रों में शराब की तस्करी कराता है. इस धंधे से शराब माफिया ने लाखों रुपए कमाया है.