ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / मधेपुरा में मुकेश सहनी ने भरा निषादों में जोश, कहा- लड़ाई लड़ेंगे तो...

मधेपुरा में मुकेश सहनी ने भरा निषादों में जोश, कहा- लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी

18-Oct-2023 04:49 PM

By First Bihar

MADHEPURA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान मधेपुरा पहुंचे जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही मुकेश सहनी ने निषादों में जोश भरते हुए कहा कि एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी। मुकेश सहनी ने लोगों को इस दौरान संकल्प भी दिलाया।


मुकेश सहनी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मधेपुरा में मिले प्यार से वे आह्लादित हैं। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों से मिला यही प्यार  संघर्ष करने की ताकत देता है। आज की यात्रा की शुरुआत चौसा प्रखंड के लोआलगाम से प्रारंभ हुई। सहनी ने निषादों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी। 


उन्होंने लोगों को बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए  हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। इसके बाद यह यात्रा पुरैनी, आलमनगर होते हुए बाराटैनी पहुंची। आलमनगर में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है, कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन इन राज्यों में आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष  करना पड़ रहा है। 


उन्होंने जातीय गणना की रिपोर्ट का हवाला देते हुए साफ लहजे में कहा कि अगर हमलोग एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि आज निषादों की जितनी संख्या है उस अनुपात में उनके विकास के लिए राशि नहीं खर्च की जाती है। 


मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हमने सरकार बनाई थी, चार विधायक खरीदकर हमे ही सरकार से बाहर कर दिया। 


मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं।  उन्होंने कहा कि सम्मान और अधिकार के लिए संकल्प लेना होगा।news imagenews image

news image