BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
09-Oct-2023 10:24 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर युवती को ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मधेपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीरैली की है जहां जमीन के विवाद को लेकर एक युवती को एक पक्ष के लोगों ने चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
फिलहाल जख्मी युवती का इलाज मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में चल रहा है। घायल युवती की पहचान बीरैली बाजार, वार्ड नंबर 5 निवासी शिवनारायण मेहता की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए जख्मी युवती के परिजनों ने बताया कि गांव के ही दीप नारायण मेहता से उन लोगों का पुराना जमीन विवाद चल रहा है।
आज शाम अचानक से दीप नारायण मेहता उनके घर में घुसकर शिवनारायण मेहता की पुतोहू शिन्टी कुमारी के साथ मारपीट करने लगे, वहीं उसे बचाने गई उनकी पुत्री सोनी कुमारी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि इस घटना में सोनी कुमारी के हाथ और पेट में चाकू लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई है। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी सोनी कुमारी को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है।