ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / मधेपुरा में अगलगी की भीषण घटना में 19 परिवारों का आशियाना जलकर खाक,...

मधेपुरा में अगलगी की भीषण घटना में 19 परिवारों का आशियाना जलकर खाक, 30 लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान

09-Apr-2023 09:35 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित चैनपर व वार्ड नंबर 2 में रविवार की दोपहर अचानक भीषण आग लगने से 19 परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। भीषण अगलगी की इस घटना में तीस लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया। 


पछुआ हवा ने इस तरह कहर बरपाया की 19 परिवारों का आशियाना पूरी तरह राख की ढेर में तब्दील हो गया। बताया गया कि चैनपुर गांव निवासी अब्दुल रज्जाक का घर, रुई की मशीन, कपड़ा, बर्तन फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। वही मोहम्मद बेलाल के घर में रखे बर्तन, कपड़ा, फर्नीचर का सामान भी जलकर खाक हो गया। 


मोहम्मद जलाल का पचास हजार रुपया नगद, अवासीय घर मेंं रखे बर्तन, कपड़ा फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। बिटिया की शादी के लिए अब्दुल मजीद के घर में रखे ढाई लाख रुपये कैश,जेवरात, कपड़ा जलकर खाक हो गया। मोहम्मद अनवारुल, मोहम्मद गफ्फार, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद अलाउद्दीन , मोहम्मद कलीम मोहम्मद जब्बार, अब्दुल सत्तार, नूर सलाम, मोहम्मद फिरर्दोष, नूर मोहम्मद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सलीम, कुलसुम खातून, असमीना खातून का घर भी इस अगलगी की चपेट में आ गया और घर में रखे सभी सामान जलकर राख में तब्दिल हो गये।


स्थानीय ग्रामीण चापाकल पंप सेट और दमकल की मदद से जले हुए घर को किसी तरह बुझा पाये। मौके पर पहुंचे श्रीनगर पुलिस, राजस्व कर्मचारी अभिमन्यु कुमार ने आगजनी में हुए नुकसान का आकलन किया। इस संबंध में कुमारखंड अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच रिपोर्ट मिलते ही आपदा से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया करायी जाएगी।