Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
25-Jul-2024 06:37 PM
By First Bihar
PATNA: मानसून सत्र से गायब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज विदेश से पटना लौटे। पटना लौटने के बाद जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि लोग कह रहे है कि मानसून सत्र चल रहा है और तेजस्वी यादव विदेश में घूम रहे हैं। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम तो जनता के दिल में रहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से हमलोग जनता के बीच जा रहे हैं। जनता के बीच जाने के लिए फीट भी होना पड़ता है।
वही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि हम लोग को पहले से ही पता था कि ये लोग केवल धोखा देना जानते हैं। केवल नौटंकी करते हैं। विशेष राज्य के दर्जे की ये लोग मांग करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि ये लोग सरकार में है और जदयू के वजह से ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। बिहार को विशेष राज्य के दर्जा नहीं देने का बीजेपी शुरू से ही मन बनायी हुई है। वो किसी भी रूप में ऐसा नहीं होने देंगे यह बात जनता दल यूनाइटेड भी जानती है। लेकिन यह मांग हमलोगों की पुरानी मांग रही है।
विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलनी ही चाहिए। यदि इसमें कोई संशोधन करने की जरूरत है तो वो किया जाए। इस मांग पर केंद्र सरकार कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रही है। पहले भी बहुत सारे संशोधन हुए हैं यह सिर्फ मामूली सा संशोधन है जिसे करने के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा। लेकिन ये लोग ऐसा करेंगे नहीं बल्कि सिर्फ लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।
वही सुनील सिंह की सदस्यता खत्म होने के सवाल पर कहा कि यह तानाशाही और बेमानी है। आखिर किस आधार पर उनकी सदस्यता खत्म किया जाएगा। बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायकों को अपने आवास पर बुलाया है। इसी बैठक में शामिल होने के लिए वो गुरुवार की शाम विदेश से पटना पहुंचे थे तभी उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कही।
विदेश यात्रा से पटना लौटे तेजस्वी: बोले- जनता के दिल में हम हैं, आप लोग सब जान रहे हैं. 15 अगस्त से जनता के बीच जा रहे हैं. जनता के बीच जाने से पहले हमको थोड़ा फिट होना था.#Bihar #BiharNews @RJDforIndia @yadavtejashwi pic.twitter.com/o1GDY96qiv
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 25, 2024