शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
27-Mar-2021 02:08 PM
DESK : ममता को कलंकित करने वाला एक मामला यूपी के गोरखपुर से सामने आया है, जहां एक मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को पानी की टंकी में डालकर मार डाला.
मामला बेलीपार थाना इलाके के भीटी गांव की है, जहां डेढ़ साल के अनिकेत को मां ने ही पानी की टंकी में डालकर हत्या कर दी. आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि वह अनिकेत के बदमाशियों से परेशान होकर ऐसा की और उसे इस बात का पछतावा भी नहीं था. पुलिस ने आरोपी मां मनोरमा को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भीटी गांव निवासी आनंद स्वरूप सिंह की तीन बेटियों में दो शशि और वंदना की शादी बस्ती में एक ही घर में हुई है. दोनों बहन मंगलवार को मायके आई थी. इसके बाद छोटी बहन मनोरमा भी अपने डेढ़ साल के बच्चे और पति के साथ मायके आ गई. पति मनोरमा और बच्चे को छोड़कर अपने घर लौट गया.
तभी रात में करीब आठ बजे अनिकेत घर से गायब मिला. घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला. इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पानी की टंकी से बरामद किया. बच्चे के पिता ने नाना और दोनों मौसी पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में कंप्लेन की. कंप्लेन के आधार पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो बच्चे की मां मनोरमा के बयान पर उन्हें शक हुआ.
इसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मनोरमा टूट गई और सच उगल दिया. उसने पुलिस को बताया कि वह बच्चे की हरकतों से परेशान थी. उसने बच्चे के मानसिक रोगी लगने की वजह से हत्या की बात कही. मनोरमा ने बताया कि बच्चे को किसी तालाब में फेंकने की बात सोंची थी लेकिन की पिता और अन्य लोगों के होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाई. इसलिए उसने मासूम को पानी की टंकी में डालकर ढक्कन बंद कर दिया. टंकी में डूबने से अनिकेत की मौत हो गई.