ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / मां ने बिल्ली को मारने के लिए दूध में मिलाया था जहर, पी...

मां ने बिल्ली को मारने के लिए दूध में मिलाया था जहर, पी गया बच्चा...

10-Mar-2021 03:20 PM

GHADWA: बिल्ली से तंग आकर एक महिला ने उसे मारने के लिए दूध में जहर मिला कर रख दिया, लेकिन बिल्ली ने तो दूध नहीं पी और बिल्ली के लिए रखा गया दूध उसका खुद का बेटा पी लिया. तब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो पूरी बात सामने आई. 

मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग बच्चे को आनन-फानन में गोद में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.  पूरा मामाल झारकंड के गढ़वा से सामने आया है. बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि थोड़ा भी और देर हो जाता तो बच्चे की जान को कुछ भी हो सकता था.

गढ़वा के सदर थाना इलाके के मेढना गांव में एक महिला ने बिल्ली को मारने के लिए दूध में जहर मिलाकर घर में रख दिया था. घटना के बारे में महिला ने बताया कि वह बिल्ली से परेशान हो गई थी और नुकसान को देखते हुए उसने उसे मारने के लिए दूध में चूहा मारने वाली दवा मिलाकर घर में रख दी थी. महिला ने यह बात किसी को नहीं बताया था कि उसने दूध में जहर मिलाकर रखा है. 

तभी उसका 12 साल का बेठा बाहर से खेलकर आया और उससे बिना पूछे किचेन में रखा दूध उठाकर पी लिया. कुछ ही देर बाद बच्चे की तबियत खराब हो गई. जब घरवालों ने पूछा तो उसने बताया कि वह दूध पिया है. इसके बाद महिला ने सबको बताया कि उस दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर रखा हुआ था. इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. महिला के इस लापरवाही से गांव के लोग हैरान हैं. बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि इस तरह की लापरवाही कभी न करें.