मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
24-Nov-2021 03:33 PM
MUNGER: पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान आज हो रहा है। मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में आज वोटिंग जारी है। एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी सुधीर यादव की पत्नी बीणा यादव मुखिया पद की प्रत्याशी हैं। मां की जीत पक्की करने के लिए उनका बेटा विकास सात समंदर पार अमेरिका के टेक्सास शहर से मुंगेर स्थित अपने घर पर पहुंचा है।
विकास अमेरिका में आईटी कंसल्टेंट हैं। विकास के साथ उनका भाई विवेक भी दिल्ली से बरियारपुर मां के पक्ष में वोट देने के लिए आया है। अपने पिता के साथ दोनों ने अपने-अपने मताधिकार का आज प्रयोग किया। मतदान केंद्र संख्या 76 पर वोटिंग के बाद विकास ने कहा कि एक वोट से जीत-हार का फैसला हो जाता है इसलिए वह अपनी मां के पक्ष में वोट देने के लिए अमेरिका से मुंगेर आया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विकास के भाई विवेक दिल्ली में सरकारी नौकरी करता है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद विवेक ने कहा कि जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे तभी क्षेत्र का बेहतर तरीके से विकास संभव हो पाएगा। जबकि उनके पिता ने बताया कि उन्होंने फोन पर बेटों से कहा था कि मां के लिए नहीं बल्कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर आ जाओं। जिसके बाद दोनों बेटे मुंगेर आए और अपने-अपने मताधिकार का उन्होंने प्रयोग भी किया।
गौरतलब है कि बरियारपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में आज वोटिंग हो रही है। प्रखंड से 11 मुखिया, 11 सरपंच, 15 पंचायत समिति सदस्य, दो जिला परिषद सदस्य, 149 वार्ड व 149 पंच सहित कुल 337 पदों पर चुनाव हो रहा है। कुल 78,537 मतदाता आज 1135 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।