ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

सचिवालय में महिला से छेड़खानी करने वाले यादव जी अरेस्ट, वायरल वीडियो से हुई फजीहत

11-Nov-2021 01:43 PM

DESK : सचिवालय में तैनात एक अधिकारी को महिला संविदाकर्मी से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. महिला ने उसके साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. इसके अलावा महिला ने अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन शिकायत के 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया. 


news imageअनु सचिव इच्छाराम यादव


मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित सचिवालय का है. बताया जाता है कि हसनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता अल्पसंख्यक विभाग में संविदा पर तैनात हैं. पीड़िता ने अलसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि इच्छाराम 2018 से लगातार छेड़छाड़ करता है.


छेड़छाड़ की हद जब पार हो गई तो पीड़िता ने आरोपी अनु सचिव का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि आरोपी अनु सचिव युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा है. वीडियो में महिला बचने का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी जबरदस्ती करता है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी जाती रही है. 


पीड़िता ने इस मामले को लेकर हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराया था. एडीसीपी सेंट्रल ख्याति गर्ग के मुताबिक,  इस पूरे मामले में मुकदमा 29 अक्टूबर को दर्ज किया जा चुका है और आगे की विवेचना प्रचलित है, इस महिला को बयान दर्ज करने के लिए दो-तीन बार बुलाया गया है, दोनों तरफ के जो भी साक्ष्य होंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.


लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी अनुसचिव इच्छाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी FIR दर्ज कराने के 12 दिन बाद हुई है. गिरफ्तारी में इतना लंबा समय लगने की वजह से पुलिस की भी काफी फजीहत हो रही है.