ब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा

लॉकडाउन-4 की गाइडलाइंस पर आज 9 बजे होगी चर्चा, केंद्रीय कैबिनेट सचिव राज्यों के मुख्य सचिवों से करेंगे बात

लॉकडाउन-4 की गाइडलाइंस पर आज 9 बजे होगी चर्चा, केंद्रीय कैबिनेट सचिव राज्यों के मुख्य सचिवों से करेंगे बात

17-May-2020 06:46 PM

PATNA : देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. देश भर में लॉकडाउन-4 की घोषणा  को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच एक बड़ी जानकारी दिल्ली से मिल रही है. केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज रात 9 बजे सभी राज्यों के मुख्य सचिव के साथ मीटिंग करेंगे.


लॉकडाउन-4 पर चर्चा
केंद्र सरकार की ओर से नए नियमों और दिशानिर्देशों के साथ लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा होने वाली है. रविवार की रात 9 बजे केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सभी राज्यों के मुख्य सचिव के साथ ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि लॉकडाउन के नए नियम को लेकर राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ बातचीत हो सकती है.


31 मई तक लॉकडाउन की घोषणा
उधर,  सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण की घोषणा 31 मई तक के लिए कर दी है. केंद्र सरकार की ओर से नए नियमों और दिशानिर्देशों के साथ लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा जल्द की जाएगी. प्रधानमंत्री के साथ पिछले सोमवार को बैठक में तमाम मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की अपील की थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत आधा दर्जन से अधिक मुख्यमंत्रियों ने देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का सुझाव दिया था. नए दिशानिर्देश उन राज्यों के सुझावों पर आधारित हैं जो पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 तारीख को महामारी पर मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं चर्चा के दौरान 15 मई तक मांगे थे.



नए नियम होंगे लागू
भारत में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन के दूसरे चरण का एलान किया गया. देश में संक्रमण को देखते हुए इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया था. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन-4 के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा था कि 18 मई यानी कि सोमवार से पहले इसके बारे में सरकार की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. 18 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन 4.0 को नियमों और दिशानिर्देशों के एक अलग सेट के साथ लागू किया गया है.


भारत में 90000 से ज्यादा मामले
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90927 हो गई है. इनमें से 34108 मरीज ठीक हुए हैं और 2872 लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए कुल लोगों में से 37.51 फीसदी ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 3956 रोगी ठीक हुए हैं. जबकि 3.15 प्रतिशत कोरोना मरीजों ने की जान गई है.  पिछले 24 घंटे के दौरान 120 लोगों की मौत हुई है.