ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / लव जिहाद के विवाद पर आगबबूला हुईं भोजपुरी सिंगर देवी, मुस्लिम लड़के के...

लव जिहाद के विवाद पर आगबबूला हुईं भोजपुरी सिंगर देवी, मुस्लिम लड़के के साथ शादी से की इनकार, बोली - ये मेरा निजी मामला है

08-Nov-2019 06:06 PM

PATNA : भोजपुरी इंडस्ट्री से इन दिनों एक नया विवाद सामने आया है. बुधवार से एक फेसबुक पर फोटो के साथ एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि भोजपुरी की मशहूर सिंगर देवी ने एक मुस्लिम युवक से शादी रचा ली. यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले पर देवी को सामने आकर अपनी बात कहनी पड़ी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात फैंस के सामने रखी.  इस झूठे खबर को लेकर देवी वीडियो में काफी आगबबूला होती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने कहा कि किसी से भी शादी रचाना मेरा निजी मामला है. 


फेसबुक लाइव कर देवी ने अपनी बात अपने फैंस के सामने रखी. उन्होंने कहा कि गौरव चौहान नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा कि मेरी शादी एक मुस्लिम लड़के से हो गई है, लेकिन यह झूठ है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि मेरी शादी किसी से हुई ही नहीं है. ऐसे में कोई सवाल ही नहीं उठता कि मेरी शादी किसी मुस्लिम लड़के या हिन्दू लड़के से हुई है.

news image


देवी ने इस वीडियो में अपनी शादी को निजी मामला बताते हुए कहा कि आखिर गौरव चौहान कौन होता है. मुझे बताने वाला कि मैं किससे शादी करूं या नहीं करूं. देवी ने कहा कि गौरव ने कुछ फोटो मेरे फेसबुक पोस्ट से लिया है. हाल ही में, मैं अपने एक मित्र के साथ दुबई गई थी. वहां के पारंपरिक परिधान में हम दोनों ने मेमरी के लिए कुछ तस्वीरें ली. जिसमें हम दोनों ने मुस्लिम धर्म से जुड़ा लिबास पहना है. उसी फोटो को आधार मानकर विवाद खड़ा किया जा रहा है. जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. तरह-तरह की चर्चाओं का देवी ने सोशल साइट पर आकर खंडन किया.