सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
10-Apr-2023 08:03 PM
By First Bihar
DESK: कर्नाटक और लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, शरद पवार की पार्टी एनसीपी एवं सीपीआई को बड़ा झटका दिया है। निर्वाचन आयोग ने तीन राष्ट्रीय पार्टी से दर्जा वापस ले लिया है। वही दो क्षेत्रीय दल भारत राष्ट्र समिति (BRS)और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से भी दर्जा वापस लिया गया है।
जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। चुनाव आयोग की तरफ से यह जानकारी दी गयी है। भारत निर्वाचन आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली है। BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया है।
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। पांच साल के बजाए 10 साल में इसकी समीक्षा किए जाने का प्रावधान किया था। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा उसी दल को मिलेगा जो चार से ज्यादा राज्यों में 6 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करे और लोकसभा में कम से कम चार सांसदों हो। अभी भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, एनपीपी को देश में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। अब आम आदमी पार्टी भी इसमें शामिल हो गयी है।