ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को लुभाने में जूटे नीतीश - तेजस्वी, अब...

लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को लुभाने में जूटे नीतीश - तेजस्वी, अब इस पोस्ट पर होगी बंपर बहाली

20-Oct-2023 07:07 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार अब लगातार युवाओं को खुशखबरी देने में जुटी हुई नजर आ रही है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग और शिक्षा विभाग में निकली बहाली के बाद अब सरकार ने जल्द ही ग्रुप डी पोस्ट पर बहाली निकालने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सरकार के तरफ से सभी विभागों और जिलों से रिक्तियां मांगी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ ही सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलों के डीएम को पत्र लिखा है। इसके जरिए सभी से अपने विभागों और इलाकों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के रिक्त पदों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।


दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने राज्य के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ ही सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि परिचारी/परिचारी (विशिष्ट), कोटि-4 के रिक्त पदों का रोस्टर क्लीयरेंस कराकर आरक्षण कोटिवार जानकारी उपलब्ध कराएं। 


इस निर्देश के अनुसार बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटरस्तरीय पदों पर नियुक्ति को द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। पीटी के पूर्व सामान्य प्रशासन विभाग से जिन विभागों द्वारा संशोधित रिक्तियां अथवा नए पद हेतु रिक्तियां, जिनकी शैक्षणिक योग्यता इंटर होगी, उसे आयोग को भेजा जाएगा।


आपको बताते चलें कि, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार 10 लाख सरकारी नौकरियां देने की दिशा में काम कर रही हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग में करीब 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। बीपीएससी ने शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जा रही है।