ब्रेकिंग न्यूज़

सच बोलना पड़ गया भारी: मंडप पर टूटी शादी, दूल्हे की ‘ईमानदारी’ से नाराज दुल्हन ने 7 फेरे लेने से किया इनकार Bihar Matric Exam: घर में पार्थिव शरीर, हाथ में एडमिट कार्ड: बिहार की बेटी बनी साहस की मिसाल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला: मुखिया समेत इनकी बढ़ेगी सैलरी, बैठक के बाद सीएम नीतीश का फैसला

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला: मुखिया समेत इनकी बढ़ेगी सैलरी, बैठक के बाद सीएम नीतीश का फैसला

07-Jan-2024 02:40 PM

By First Bihar

PATNA: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार लगातार फैसले ले रही है। बिहार में युवाओं को लुभाने के लिए सरकार ने अलग से खेल विभाग के गठन का एलान करने के बाद चयनमुक्त की गई आंगनबाड़ी-सेविका और सहायिका को फिर से बहाल करने का फैसला लिया है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ी सौगात दी है। बिहार सरकार ने मुखिया समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाने का फैसला लिया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास में मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड सदस्यों और पंचों के एक शिष्टमंडल से मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया है कि उन्होंने जो मांग रखी है उसे ध्यान में रखते हुए मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड सदस्यों और पंचों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी।


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल में शामिल प्रतिनिधियों से कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलें और लोगों की समस्या का समाधान करें। गांवों के विकास के लिए जो काम किए जा रहे हैं उसकी निगरानी करें और बेहतर ढंग से काम करें। इस मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के अलावा विभाग के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।