Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
10-Oct-2023 06:56 PM
By First Bihar
JAMUI: हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर एक बार फिर चाचा भतीजे में सियासी जंग छिड़ने की संभावना है। जमुई पहुंचे लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर हाजीपुर सीट पर अपना दावा ठोक दिया है। चिराग ने कहा है कि वे हाजीपुर सीट से अपनी मां को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। उधर, चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस पहले ही कह चुके हैं हाजीपुर सीट वे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ने जा रहे हैं। ऐसे में चाचा-भतीजे के बीच सियासी जंग छिड़ने की संभावना जताई जा रही है।
जमुई पहुंचे चिराग पासवान ने कहा है कि हाजीपुर और जमुई दोनों ही सीटों को वे नहीं छोड़ना चाहते हैं। चिराग ने कहा है कि जमुई सीट से वे खुद चुनाव लड़ेंगे जबकि हाजीपुर सीट से वे अपनी मांग को चुनाव मैदान में उतारना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मां चुनाव लड़ने को तैयार हो जाती हैं तो वे हाजीपुर सीट से अपनी मां को चुनाव मैदान में उतारेंगे हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मां चुनाव लड़ने को तैयार नहीं होती हो तो पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा कि हाजीपुर सीट से चुनाव कौन लड़ेगा।
दरअसल, हाजीपुर सीट से चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस फिलहाल सांसद हैं और केंद्र में मंत्री हैं। पारस किसी भी कीमत पर हाजीपुर की सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं और उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वे इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करने जा रहे हैं। पारस का दावा है कि हाजीपुर की सीट उनके भाई रामविलास पासवान ने उन्हें दी थी ऐसे में वे किसी भी हाल में हाजीपुर की सीट नहीं छोड़ेंगे।
उधर, चिराग पासवान लगातार हाजीपुर सीट पर अपना दावा पेश कर रहे हैं। चिराग का कहना है कि हाजीपुर सीट उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान की रही है, ऐसे में उस सीट पर उनका पूरा हक बनता है। पारस और चिराग की पार्टी एनडीए में शामिल है। हाजीपुर सीट पर दोनों चाचा-भतीजा दावा पेश कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि चाचा-भतीजा की लड़ाई को लेकर एनडीए में घमासान छिड़ सकता है।