कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
23-Feb-2024 06:54 PM
By First Bihar
HAJIPUR: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है।
वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत गोरौल प्रखंड के सोन्धो पंचायत और इस्माइलपुर गांव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कई सभाओं का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। गोरोल प्रखंड के लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचारधारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने की अपील की।
इस मौके पर संजय कुमार सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष समेत मौजूद लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष, अजब्लाल राय, पंचायत अध्यक्ष दिलीप कुमार, पंचायत उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिल पासवान भी मौजूद रहे।
साथ ही पंचायत अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करके देने को कहा गया। इस मौके पर उज्जवल कुमार, इंद्रदेव पासवान, सुबोध कुमार, मुकेश पासवान, अमरेश कुमार, संजीत कुमार, जितेंद्र पासवान, मुकेश पासवान, मो. सेराज, मो .गुड्डू, उपेंद्र साह, रईस अहमद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।