ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, दिल्ली में ECI की बड़ी बैठक; इन बातों...

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, दिल्ली में ECI की बड़ी बैठक; इन बातों पर होगी चर्चा

12-Jan-2024 08:35 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रिपोर्ट राष्ट्रीय चुनाव आयोग को दी जाएगी। शुक्रवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक तय है। इस बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चुनाव संबंधित तैयारियों की जानकारी देंगे। दिसंबर में चुनाव आयोग द्वारा लखनऊ में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। दिल्ली की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा होगी। 


बिहार में ईवीएम जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बूथों को चिह्नित करते हुए मतदान केंद्र भवनों की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाएं बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि चुनाव आयोग द्वारा 22 जनवरी 2024 निर्धारित है। सभी जिलों में प्राप्त आवेदनों के अनुसार मतदाता सूची में नये नामों को शामिल करने और मतदाता सूची के नाम, पता एवं फोटो में संशोधन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अबतक 25 लाख नये मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। मृतक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। 


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य में नशीले पदार्थों एवं तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास आयोग की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।


उधर, ऐसी सुचना है कि फरवरी में चुनाव आयोग की टीम बिहार दौरे पर आ सकती है। यह टीम बिहार दौरे में चुनावी तैयारियों का पूर्ण विवरण एकत्र करेगी और अपनी समीक्षा रिपोर्ट आयोग को देगी। इस समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर ही राज्य की 40 सीटों के चरणवार चुनाव कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा।