Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
25-May-2024 01:40 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसत 36.48 फीसदी वोटिंग हुई है।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बाल्मिकीनगर में दोपहर 1 बजे तक 36.64 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि पश्चिम चंपारण में 37.75 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 37.57 फीसद, शिवहर में 38.89 फीसद, वैशाली में 40.48 फीसदी, गोपालगंज में 34.65 प्रतिशत, सीवान में 31.59 फीसदी और महाराजगंज में 34.75 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर 1 बजे तक औसत कुल 36.48 फीसदी वोटिंग हुई है।
बिहार की कुल 8 सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है। पूर्वी चंपारण से बीजेपी के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
बता दें कि छठे चरण में कुल 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली की सभी सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, पश्चिम बंगाल कीआठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।