ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार और ललन सिंह को बड़ा झटका, पार्टी के ये करीबी नेता थामेंगे BJP का दामन

30-Sep-2023 02:12 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजनीति इन दिनों काफी गरम हो चुकी है। एक तरफ ठाकुरों पर मनोज झा के बयान के बाद राजद के अंदर ही संग्राम छिड़ गया है तो दूसरी तरफ जदयू में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के बाद नीतीश कुमार की पार्टी में एक और बगावत हुई। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले नेता और पूर्व MLC डॉ रणवीर नंदन ने पार्टी छोड़ दी। पार्टी छोड़ने के बाद अब आज उन्होंने वापस से भाजपा का दामन थाम लिया है। 


वहीं, भाजपा में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि- निश्चित रूप से घर वापसी हुई है। मैं 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाऊंगा। बहुत ही सुखद पल होगा जब अपने घर में वापस आऊंगा। अभी जो पूरे बिहार में संस्कार चल रहा है एक सही व्यक्ति राहु केतु के चक्कर में पड़ गए हैं। दो L यानी ललन और लालू के चक्कर में एक N यानी नीतीश कुमार फंस गए।


इसके आगे उन्होंने कहा कि-  नीतीश कुमार को भी अब अपनी ही पार्टी में सफोकेशन हो रहा है। क्या मालूम वह इस सफोकेशन से कैसे निकाल पाएंगे लेकिन जो संस्कार ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते कार्यकर्ताओं के साथ दिखा रहे हैं। उनके लिए बेहतर नहीं है उनका अधिक दिन नहीं रहने वाला है। मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपमानित किया। इस अपमान को बर्दाश्त कर पाना अब मुमकिन नहीं था। ऐसे में उन्होंने जदयू से का फैसला किया।