ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 2019 की तुलना इस बार 1.25% कम हुआ मतदान, सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर में वोटिंग, सभी 5 सीटों पर कुल 55.85% मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 2019 की तुलना इस बार 1.25% कम हुआ मतदान, सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर में वोटिंग, सभी 5 सीटों पर कुल 55.85% मतदान

20-May-2024 07:21 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में 5 सीटों पर हो रहा लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सारण और हाजीपुर में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक हुआ। सारण, सीतामढ़ी सीट पर कुछ जगहों के बूथों पर कुछ विवाद की खबरें सामने आई। चुनाव आयोग के पास शिकायत पहुंचते ही मामले की जांच करते हुए विवाद को समाप्त कर मतदान की प्रक्रिया बहाल की गई। बता दें कि 2019 की तुलना इस बार 1.25 फीसद कम मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर में वोटिंग हुई। सभी पांच सीटों पर कुल 55.85% मतदान हुआ। 


बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। बताया कि पांचवे चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुछ जगहों पर ईवीएम की शिकायत थी। इसका निष्पादन तुरंत कर दिया गया। पांचवें चरण में कुल पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसके लिए आयोग की तरफ से 9433 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस पांचवें चरण के चुनाव में 84 मतदाता चुनावी मैदान में थे। जिसमें 6 महिला उम्मीदवार भी थी। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी।


 6 बजे तक सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 2019 के अपेक्षा 2024 में .1.25% मतदान कम हुआ है। 2024 में कुल मतदान 55.85% प्रतिशत हुआ जबकि 2019 में  57.07% मतदान हुआ था। मुजफ्फरपुर के दो मतदान केंद्रों पर वोट बहिष्कार भी हुआ। सीतामढ़ी में 57.55%, मधुबनी में 52.50%  मुजफ्फरपुर में 58.10%, सारण में 54.50% और हाजीपुर में 56.84% मतदान हुआ। कुल मतदान 55.85% हुआ।