ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश

27-Oct-2021 02:30 PM

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत 8 नवम्बर को नहाय-खाय के साथ होगी। महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सहित कई अन्य मंत्री भी सीएम के साथ मौजूद थे। अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। स्टीमर से गंगा के कई घाटों का मुख्यमंत्री ने  जायजा लिया। गंगा घाटों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  


लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य सरकार की तरफ से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर अप्रोच पथ की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। छठ पूजा से पहले कार्यों को पूरा करने का निर्देश पहले से ही दिया जा चुका है। कार्य की प्रगति को देखने बुधवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित कई अधिकारियों ने गंगा घाट का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, कई मंत्री और अधिकारी पटना के गांधी घाट से स्टीमर पर सवार होकर विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान विभिन्न घाटों का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस बार कई जगहों पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। यदि स्थिति यही रही तो छठव्रतियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


 इसे लेकर गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बात को ध्यान में रखकर पूरी तैयारी की जा रही है। अभी छठ पूजा शुरू होने में करीब दस दिन बचे है ऐसे में गंगा के जलस्तर में कमी होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि राज्य सरकार के द्वारा व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। खुद सीएम नीतीश कुमार ने आज गंगा घाटों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।  


गौरतलब है कि इस साल छठ पूजा का त्योहार 8 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को खरना और 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। 11 नवम्बर को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और पारण के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन होगा। 

 news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image