ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप

लॉकडाउन में निखर गई प्रकृति, बस अब हम नहीं पहुंचाएं नुकसान

लॉकडाउन में निखर गई प्रकृति, बस अब हम नहीं पहुंचाएं नुकसान

05-Jun-2020 11:59 AM

DESK: हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है. जगह जगह आयोजन किए जाते है. कार्यक्रम में नेता आते हैं भाषणबाजी करके चले जाते हैं. तमाम तरह के नियम-कानून के पालन करने की बात कही जाती है. पर नतीजा कुछ नहीं निकलता. इस साल भी इस दिन प्रकृति को लेकर बहुत-कुछ सोचा-विचारा जाता लेकिन इस बार का पर्यावरण दिवस बहुत मायने में खास है. कोरोना वायरस के कारण सम्पूर्ण विश्व में तालाबंदी का दौर चल रहा है जिस वजह से औद्योगिक और मानवीय गतिविधियां न के बराबर हो रही थी. सडकों पर लगने वाले गाड़ियों का रेला नदारत था. सभी अपने अपने घरों में कैद थे, पर इस दौरान प्रकृति का अलग ही नजारा देखने को मिला जो शायद हम ने कभी नहीं देखा था.    


कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से विश्व में हवा की गुणवत्ता में बहुत सुधार देखा गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे उपायों का इस्तेमाल गंभीर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आपातकालीन उपाय के रूप में किया जा सकता है. लॉकडाउन में कल-कारखाने बंद होने के कारण हवा की गुणवत्ता सुधरी, ध्वनि प्रदूषण कम हुआ है, जल की गुणवत्ता में सुधर देखा गया. नदियों के साफ़ सफाई के लिए करोडों का खर्च किया गया पर नतीजा कुछ नहीं निकला पर जैसे ही लॉकडाउन में मानव गतिविधियों पर रोक लगा प्रकृति अपने आप निर्मल होती चली गयी. देशव्यापी लॉकडाउन लगाने के वक्त शायद किसी ने इस बारे में सोचा भी नहीं था.  

     

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के वायुमंडलीय और महासागरीय विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर एस के सतीश कहते हैं, ''विशेषकर शहरी क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है, जो गंभीर या खराब श्रेणी से अब संतोषजनक या अच्छी स्थिति में पहुंच गई है. कई जगह से लोगो ने ट्विटर पर प्रकृति की सुन्दर तस्वीरों को भी साझा किया था. लोगो ने अपने घर की छतों पर से 300 किलोमीटर दूर स्थित हिमालय की तस्वीरें साझा की. जो आसमान में धुंध और प्रदुषण के कारण दिखाई देना बंद हो गई थी वो फिर से दिखने लगी. अब देश को धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है ऐसे में हमें अब इसका ख्याल रखना होगा की हम फिर से पहले वाली स्थिति में प्रकृति को न पंहुचा दें. इस बात को हमें मान लेना चाहिए की प्रकृति और पर्यावरण को हमारी जरुरत नहीं है बल्कि हमें उनकी जरुरत है.