Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
03-Jun-2020 06:24 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा है कि समय से लागू लॉकडाउन के कारण देश में लाखों जिंदगिया बचायी जा सकी हैं। उन्होनें कहा कि इसी के परिणामस्वरूप अमेरिका जैसे विकसित देश में जहां 1.07 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं वहीं भारत में भी अब तक 5,829 मौतें हुई हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि विकसित राज्यों में शुमार महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से 2,465 और गुजरात में जहां 1,092 मौतें हुई हैं वहीं बिहार में प्रभावी पहल के कारण मौतों की संख्या 25 तक सीमित है। बिहार में रिकवरी रेट करीब 48 फीसदी है। मगर जितनी बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक लौट रहे हैं, क्वरंटाइन अवधि पूरा कर लोग अपने घरों में जा रहे है, बाजार खुल गए हैं, बसें चलना प्रारंभ हो गई हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में संक्रमण को रोकना बड़ी चुनौती होगी।
सुशील मोदी ने कहा कि कोरोना से डरना नहीं, लड़ना है। एचआईबी एड्स, टीवी, स्मॉल पॉक्स आदि की तरह कोरोना के साथ भी जीना सीखना होगा। कोरोना की अभी कोई दवा या टीका नहीं है, ऐसे में सावधानी बरत कर ही संक्रमण को रोकना होगा। पंचायतों की दी गई 160 करोड़ की राशि का उपयोग कर सभी को मास्क और साबुन वितरित करें। शहरों में भी मुफ्त में मास्क वितरित किए जा रहे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि लॉकडाउन लागू कर जहां कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोका गया वहीं अब मास्क पहन कर दोहरी सुरक्षा को अपनाने की जरूरत है। मास्क पहनने वाला जहां दूसरों को संक्रमित होने से बचाएगा वहीं खुद को भी सुरक्षित रखेगा। गमछी, रूमाल व तौलिया का भी इस्तेमाल करें। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ के मानकों शारीरिक दूरी, दो गज की सामाजिक दूरी, साबुन से बार-बार हाथ धोकर व सफाई आदि को अपना कर कोरोना के संक्रमण का मुकाबला किया जा सकता है।