Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
05-Jun-2020 07:55 PM
PATNA : लंबे वक्त तक चले लॉकडाउन पीरियड के दौरान लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के घर का पूरा सामान खत्म हो गया. राशन का स्टॉक से लेकर अन्य जरूरी चीजें खत्म हो गयीं. अनलॉक के बाद तेज प्रताप यादव आज पहली बार शॉपिंग करने घर से बाहर निकले. तेजप्रताप पटना के बोरिंग रोड इलाके में आज शॉपिंग करते नजर आए, हालांकि उन्होंने आज केवल घर का जरूरी सामान ही खरीदा.
फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ विशेष बातचीत में राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा कि 7 तारीख को होने वाले गरीब अधिकार दिवस को लेकर राजद पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगे हुए हैं. तेज प्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी सरकार सोई हुई है. उन तक आवाज नहीं पहुंच रही है, उनको जगाने के लिए हम ताली और थाली बजायेंगे. जो लोग बहरे हो जाते हैं, तब धमाके की जरूरत होती है.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने आगे बताया कि 7 तारीख को सरकार को जगाने का काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसबार बिहार की जनता यह बताने का काम करेगी कि कौन ढोंग कर रहा है. कोरोना संकट में लोगों को काफी क्षति हुई है. लॉकडाउन में भी क्राइम रूक नहीं रहा है. लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदात को क्रिमिनल अंजाम दे रहे हैं. लेकिन फिर भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है. बिहार सरकार पूरी तरह सो चुकी है. सरकार की कोई भी एक्टिविटी नहीं दिख रही है. आखिरी में उन्होंने कहा कि इसबार चुनाव में "तेज रफ़्तार-तेजस्वी सरकार" बनेगी.