हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-May-2020 07:13 PM
PATNA : देश में लॉकडाउन 4 की घोषणा के साथ ही तेज प्रताप यादव ने जन संवाद की शुरुआत कर दी है. लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आम जनता की समस्याओं को सूना. तेज प्रताप यादव ने पहले ही घोषणा कर रखी थी कि ज़ूम ऐप के जरिए लोगों से जुड़ने वाले हैं.
तेज प्रताप यादव ने जूम ऐप के जरिए जनता के साथ जोड़कर उनके इस समस्याएं जानी. शाम 4 बजे ही तेज प्रताप यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ गए थे. उन्होंने लोगों से दुख दर्द बांटा और साथ ही साथ यह भी कहा कि वह पहले भी जनता दरबार लगाकर लोगों से बातचीत करते रहे हैं. लॉकडाउन की परिस्थितियों में भी यह सिलसिला अब आगे जारी रहेगा.
तेज प्रताप यादव ने राज्य के क्वारंटाइन सेंटर्स में लगातार प्रवासियों को हो रही परेशानी के मुद्दे पर भी अपनी राय साझा की. साथ ही साथ अपने साथ जुड़े लोगों को यह बताया कि विपक्ष जनता को हो रही हर परेशानी के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछेगा.