ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

लॉकडाउन में क्रिकेट खेल रहे थे राजद विधायक, शॉट मारने के चक्कर में 3 ढिमिलिया खाकर गिर पड़े

18-Jul-2020 07:03 PM

By Ajay Ray

BUXAR :  बिहार में एक तरह कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इसी कोरोना संकट के बीच राजद विधायकों के एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे हैं. हाल ही में काराकाट सीट से राजद विधायक संजय यादव का झरने में नहाते हुए एक वीडियो सामने आया था. जिसको लेकर काफी फजीहत हुई. लेकिन अब एक और आरजेडी विधायक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं.


ताजा मामला बक्सर जिले का है. जहां ब्रह्मपुर सीट से राजद विधायक शंभूनाथ यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में विधायक क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में नेता जी गेंद मारने के चक्कर में जमीन पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल नेता जी क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने पहुंचे थे.


क्रिकेट मैच के उद्घाटन के दौरान विधायक शंभूनाथ यादव ने मैदान पर भी हाथ आजमाया. उन्होंने जैसे ही बल्लेबाजी शुरू की. पहली गेंद पर उन्होंने जबरदस्त शॉट खेला लेकिन जैसे ही उन्होंने दूसरी गेंद का सामना किया विधायक जी चारो खाने चित जो गए. एमएलए साहब 3 ढिमिलिया खाकर जमीन पर धरासाई हो गए.


यहां देखिये पूरा वीडियो -