ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / लॉकडाउन 4 में पान-गुटखा खाने वालों को राहत, बिहार सरकार मिठाई और नाई...

लॉकडाउन 4 में पान-गुटखा खाने वालों को राहत, बिहार सरकार मिठाई और नाई की दुकान पर लेगी फैसला

18-May-2020 11:15 AM

PATNA : देश में मंगलवार को शुरू हुए लॉकडाउन के चौथे चरण में रियायतों का दायरा बढ़ गया है। हालांकि कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है लेकिन बावजूद इसके पान गुटखा खाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। लॉकडाउन 3 में शराब की दुकानें खुली थी और अब लॉकडाउन 4 में पान और गुटखा की दुकान खोलने को हरी झंडी मिल गई है।


लॉगडाउन 4 में जिन दुकानों को हरी झंडी मिली है उनमें पान, बीड़ी सिगरेट की दुकानें भी शामिल हैं। दुकानें खुली रहेंगी लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग की इजाजत नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति पान, गुटखा सिगरेट की दुकान पर इसका सेवन नहीं करेगा और ना ही वहां 5 लोग से ज्यादा खड़े रह पाएंगे। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन किया जाएगा।


केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए नए गाइडलाइन में पान-गुटखा की दुकानों को राहत दी गई है जबकि मिठाई और नाई की दुकान खोलने का फैसला राज्य सरकारों के ऊपर छोड़ दिया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक अब राज्य सरकार यह फैसला करेगी कि कौन सी दुकानें खुलेगी और कौन बंद रहेंगी। बिहार में मिठाई और नाई की दुकान खोलने पर राज्य सरकार को फैसला लेना है। माना जा रहा है कि सोमवार की शाम तक बिहार सरकार भी लॉकडाउन में रियासतों को लेकर एलान कर सकती है। हालांकि राज्य के अंदर संक्रमण के बढ़े हुए मामलों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन की फेहरिस्त लंबी दिख रही है लिहाजा छूट को लेकर अभी भी संशय बरकरार है।