छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद
17-Jul-2021 06:32 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से अलग जाकर पारस खेमे ने अब अपने पदाधिकारियों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है. एलजेपी पारस खेमे के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज ने अब प्रदेश में नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया है. केशव सिंह को पार्टी का नया प्रधान महासचिव बनाया गया है. जबकि महताब आलम को वरीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पांच अन्य उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं. प्रिंस राज ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है.
पारस खेमे के नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में ललन सिंह, मीणा पासवान, संजय रंजन, विनय सिंह, कपिल देव प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. सुनील कुमार सिन्हा नए कोषाध्यक्ष हैं. जबकि श्रवण कुमार अग्रवाल को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम में सलाउद्दीन खान और महताब आलम के साथ साथ सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह भी शामिल है. ललन चंद्रवंशी को मीडिया प्रभारी और चंदन कुमार को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है.
प्रिंस राज की नई टीम में 12 प्रदेश महासचिव और नव प्रदेश सचिव भी बनाए गए हैं. प्रदेश महासचिव की लिस्ट में तपेश्वर पासवान, जावेद सिद्दीकी, नंदकिशोर केसरी, राम आशीष सिंह, अजय सिंह, गगन झा, रामानंद यादव, प्रमोद सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, जालिम पासवान, इंजीनियर विजय सिंह और रंजीत कुमार शामिल हैं. पार्टी ने कामेश्वर सिंह, विपुल देव मंडल, दिग्विजय चौरसिया, चंद्रिका राम, प्रदीप पासवा,न अरशद अली, नरेश पासवान, विजय पासवान और पुलिस राम को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है.