ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

हुलास पांडेय ने ब्रह्मपुर के विकास का लिया संकल्प, दर्जनभर गांवों में किया जनसंपर्क

26-Oct-2020 02:20 PM

BUXAR :  बिहार विधानसभा चुनाव को जोरशोर के साथ पार्टी के नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को लोजपा उम्मीदवार हुलास पांडेय ने दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क किया. लोजपा नेता हुलास पांडेय बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जिन्होंने ब्रह्मपुर क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है. 




लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपने उम्मीदवार हुलास पांडेय के लिए अर्जुनपुर में जनसभा को संबोधित किया. ब्रह्मपुर के नियाजीपुर बाजार स्थित अर्जुनपुर हाई स्कूल जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने लोगों से बिहार में एक सही विकास करनेवाली सरकार बनाने के लिए लोजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. 


news image


लोजपा उम्मीदवार हुलास पांडेय ने कहा कि गांव का हर मतदाता इसबार लोजपा के पक्ष में गोलबंद हो गए हैं. गरीबों, दलितों, महादलितों पर बराबर अत्याचार इस इलाके में होता रहा है. इस अन्याय से आजिज आकर लोगों ने एकजुट होकर लोजपा को अपनाया है.


news image


उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता इस इलाके के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना है. इसके साथ ही साथ बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाना भी प्राथमिकता में है.


news image


हुलास पांडेय को जिताने में लोजपा पूरे जोरशोर के साथ लगी हुई है. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यामिनी मिश्रा ने भी जनसंपर्क कर उनके लिए लोगों से वोट की अपील की. बीते दिन राष्ट्रीय प्रवक्ता यामिनी मिश्रा ने कहा कि स्नातक तक शिक्षा पाने में यहां की बेटियों, छात्राओं को भी कोई दिक्क्त नहीं हो, इसपर भी कार्य किया जाएगा. शिक्षा दर जब बढ़ेगा तो इस इलाके का सर्वागीण विकास हर स्तर पर संभव हो पाएगा. महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी हमारा लक्ष्य व प्राथमिकता सूची में रहेगा. 


news image