बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Dec-2024 05:35 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: शराब तस्करों के खिलाफ जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनो थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप सोनो थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है।
सूचना मिलने के बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया और सोनो थाना क्षेत्र के लोहा मोड़, जोकटिया मोड के पास वाहन जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद ही पंचपहड़ी को ओर से आ रही एक लाल और सफेद रंग की एसयूवी और दो मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया।
जांचोपरांत दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। शराब की बड़ी खेप झारखंड से लखीसराय ले जाई जा रही थी। मौके से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान मुकेश कुमार, बिट्टू कुमार, पीयूष कुमार, मिथिलेश कुमार और ड्राइवर अनोज तिवारी के रूप में हुई है। सभी गिरफ्तार तस्करों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया।
नए साल के जश्न के लिए शराब झारखंड से मंगवाई गयी थी। फर्स्ट जनवरी को लेकर शराब बिहार में कई राज्यों से मंगवाया जा रहा है इस बात की जानकारी पुलिस को भी है। यही कारण है कि पुलिस इलाके में वाहन जांच अभियान चला रही है। पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...