ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, पहले सत्र में महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद

नीतीश ने पहली बार शराब माफिया की बढ़ती ताकत पर जतायी चिंता, लॉ एंड आर्डर मीटिंग में पुलिस को दिया टास्क

नीतीश ने पहली बार शराब माफिया की बढ़ती ताकत पर जतायी चिंता, लॉ एंड आर्डर मीटिंग में पुलिस को दिया टास्क

12-Dec-2020 02:02 PM

PATNA :  बिहार में शराबबंदी के सालों बाद भी नीतीश कुमार इस बात को कबूलने से परहेज करते हैं कि बिहार में शराब बिक्री के लिए माफिया का पूरा नेटवर्क खड़ा हो चुका है. लेकिन अब बढ़ते अपराध को देखते हुए नीतीश भी शराब माफिया को लेकर चौकन्ना हुए हैं. 15 दिनों के अंदर तीसरी बार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पुलिस अधिकारियों के सामने स्पष्ट तौर पर संदेश दिया कि शराबबंदी के बावजूद बिहार में ताकत बढ़ा चुके शराब माफिया को खत्म किया जाए.

 मुख्यमंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों को आदेश दिया है कि शराब के काले कारोबार में लगे लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने शराबबंदी का सख्ती से पालन करने का भी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया है.

मुख्यमंत्री ने बिहार के डीजीपी के साथ-साथ मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ  नेक संवाद में  लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की. इस दौरान सीएम ने विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को क्राइम कंट्रोल करने के लिए मजबूती से काम करने की बात कही. 

 सीएम ने कहा कि  विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेवारी है. सीएम  ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में हो रहे विकास कार्यों  का वास्तविक लाभ लोगों को मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य रुप से रात्री गश्ती करने का आदेश दिया है. महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने और उनके खिलाफ हो रहे अपराध में संलिप्ट लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही  शराबबंदी का सख्ती से पालन करें, धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ,ओवरलोडिंग और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और भूमि विवाद के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित रुप  से बैठक करने का आदेश  दिया है.