ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / लव-कुश,अतिपिछड़ों को मंजूर नहीं होगा तेजस्वी का नेतृत्व, बोली बीजेपी..नीतीश यदि गंभीर हैं,...

लव-कुश,अतिपिछड़ों को मंजूर नहीं होगा तेजस्वी का नेतृत्व, बोली बीजेपी..नीतीश यदि गंभीर हैं, तो तुरंत 'बच्चे' को कुर्सी सौंपे

22-Oct-2023 08:09 PM

By First Bihar

PATNA: बीजेपी ने एक बार फिर जेडीयू और राजद पर हमला बोला है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी कहा है कि 2024 के बाद जदयू-राजद का कोई भविष्य नहीं है। जिनके खिलाफ लड़ते हुए पार्टी खड़ी हुई, अब वहीं से उत्तराधिकारी आ रहा है। उन्होंने कहा कि लव-कुश,अतिपिछड़ों को तेजस्वी यादव का नेतृत्व मंजूर नहीं होगा। यदि नीतीश इसे लेकर गंभीर हैं, तो तुरंत 'बच्चे' को कुर्सी सौंप दें।


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही लालू परिवार का नेतृत्व स्वीकार कर लें, लेकिन लव-कुश और अतिपिछड़ा समाज कभी यह स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को "बच्चा" बता कर उन्हें एक बार फिर जब अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है, तब जदयू और इसके सीनियर नेताओं के लिए कोई भविष्य नहीं बचा है।


सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री उस व्यक्ति को अपना राजनीतिक वारिस बना रहे हैं, जिसकी एक मात्र योग्यता यही है कि वे लालू प्रसाद के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि जदयू के सांसदों-विधायकों में यदि अन्तरात्मा बची होगी, तो वे उस परिवार का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे, जिसके 15 साल के कुशासन और भ्रष्टचार से लड़ते हुए पार्टी खड़ी और बड़ी हुई थी।


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश जी यदि गंभीर हैं, तो उन्हें तुरंत भतीजे के लिए कुर्सी छोड़ देनी चाहिए-काल करे, सो आज कर...।उन्होंने कहा कि वे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को केवल मीठे आश्वासनों में बहला कर 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। वे न दिल्ली की राजनीति में जाएँगे, न सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे।