ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / Land for job scam: लालू परिवार को बड़ी राहत, राबड़ी-मीसा-हेमा यादव को कोर्ट...

Land for job scam: लालू परिवार को बड़ी राहत, राबड़ी-मीसा-हेमा यादव को कोर्ट से मिली बेल

28-Feb-2024 11:35 AM

By First Bihar

DELHI:  रेलवे मे नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और हृद्यानंद चौधरी के नियमित जमानत दे दी है।


राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और हृद्यानंद चौधरी को शर्तों के साथ एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर नियमित जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, इसलिए आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करने की कोई वजह नजर नहीं आती है। ऐसे में आरोपियों को नियमित जमानत दी जाती है। वहीं इसी मामले में कोर्ट ने कारोबारी अमित कात्याल की अंतरिम जमानत को पांच मार्च तक बढ़ा दिया है।


कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने आरोपियों की जमानत का विरोध किया। ईडी का कहना था कि अगर इनको जमानत दिया जाता है तो जांच को ये लोग प्रभावित कर सकते हैं। जिसपर कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है। ऐसे में नहीं लगता कि ये लोग जांच को प्रभावित कर पाएंगे। अगर आरोपियों की तरफ से इस तरह का कोई काम किया जाता है तो उनकी जमानत को तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।


कोर्ट ने तमाम आरोपियों के पासपोर्ट को सरेंडर करने का आदेश दिया है और कहा है कि बिना कोर्ट की जानकारी के तमाम आरोपी देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। इस दौरान ईडी ने संकेत दिए कि वह जल्द ही इस मामले में एक नया चार्जशीट दाखिल करने वाली है हालांकि इस मामले में न तो लालू प्रसाद और ना ही तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया गया है लेकिन ईडी के अगले चार्जशीट में इन्हें भी आरोपी बनाया जाता है।


इससे पहले बीते 9 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार को राहत देते हुए एक लाख के बेल बॉंड पर राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, अमित कात्याल, हृदयानंद चौधरी को अंतरिम जमानत दे दी थी।कोर्ट में आरोपियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने इसका विरोध किया था और रेगुलर बेल के खिलाफ जवाब दाखिल करने की बात कही थी। ईडी ने कहा था कि मामले की जांच चल रही है ऐसे में इन्हें रेगुलर बेल नहीं दी जानी चाहिए।आरोप है लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी देने के बदले अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी।