बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
26-Sep-2020 11:19 AM
RANCHI: बिहार में भले ही विधानसभा का चुनाव होने वाला है, लेकिन रांची में आरजेडी के नेता टिकट के लिए लालू के बंगले का चक्कर काट रहे हैं. यह सिलसिला कई दिनों चल रहा है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भी लालू से मिलने के लिए पहुंची हैं.
मुलाकात पर रोक के बाद भी पहुंच रहे नेता
लालू प्रसाद से बाहरी लोगों के मुलाकात करने पर रोक है. उसके बाद भी आरजेडी के सैकड़ों नेता टिकट की चाहत में लालू प्रसाद से मुलाकात करना चाहते हैं. कुछ दिन पहले ही 300 से अधिक नेता लालू प्रसाद से मिलने के लिए गए थे. आरजेडी नेता चाहते हैं कि सभी मिलकर लालू प्रसाद से अपनी-अपनी दावेदारी पेश करें. लेकिन मुलाकात सबका संभव नहीं है.
हेमंत के बाद सीता सोरेन पहुंची मिलने
लालू प्रसाद से कुछ दिन पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन ने मुलाकात की थी, लेकिन चुनाव की घोषणा होने के बाद हेमंत की भाभी सीता सोरेन लालू से मुलाकात करने के लिए पहुंची हैं. सीता सोरेन किस मकसद से मुलाकात करने पहुंची यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. वह भी ऐसे समय में जब बिहार में चुनाव की घोषणा हो गई है.
बंगले के बाहर लग रही भीड़
लालू प्रसाद को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने उनको पेइंग वार्ड से हटाकर रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया है. इस बंगले पर ही मुलाकाती पहुंच रहे हैं. मुलाकात करने से पहले मुलाकातियों का कोरोना टेस्ट कराया जाता है. जिसके बाद वह किसी से मिल सकते हैं. तेज प्रताप भी मिलने गए थे तो उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. उसी तरह से लालू के बंगले के बाहर नेताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. पिछले माह ही आरजेडी की एक महिला विधायक लालू से मिलकर टिकट की दावेदारी पेश करने गई थी. लेकिन रांची जिला प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन कर दिया था. लालू से मिलने रांची जा रहे दो नेताओं की कार हादसे में हजारीबाग में मौत भी हो गई थी.