सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू
11-Jun-2020 01:53 PM
RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे हैं. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव लंबे वक्त से रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर लालू यादव आज परिवार वालों के साथ वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और उनके सामने ही केक काटा. लालू यादव का केक काटने वाला वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल मैनुअल पर सवाल खड़े हो गए हैं और साथ ही साथ हेमंत सरकार पर भी.
रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद ने केक काटे. इस दौरान लालू मुस्कुराते हुए नजर आए. लालू प्रसाद ने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी परिजनों से बात की है. तेजस्वी यादव ने भी जन्मदिन के मौके पर पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनको जन्मदिन की बधाई दी. इस दौरान दोनों में लंबी बातचीत भी हुई.

रांची में कटा केक
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर रांची के रिम्स परिसर में गरीब महिलाओं से 73 पाउंड का केक काटवाया गया. इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि 30 हजार रुपए यह केक बनवाया गया था. इस केक का आर्डर हफ्ते भर पहले ही दिया गया था. तेजस्वी यादव भी आज पिता लालू यादव मुलाकात करने के लिए पहुंचे. इधर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आधी रात को ट्वीट कर अपने पिता को बधाई दी है. तेज प्रताप ने लालू को केक खिलाते हुए पुरानी तस्वीर शेयर की है और कहा है कि फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे हीरो को जन्मदिन की बधाई. तेज प्रताप यादव पटना सिटी पहुंचकर पटन देवी मंदिर में पूजा किया और गरीबों के खाना खिलाया.बता दें कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद चारा घोटाला केस में सजा काट रहे हैं. लालू को 15 बीमारी है. जिसका इलाज रिम्स में कई सालों से हो रहा है.