ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / लालू यादव को किडनी देने के लिए आगे आए राजद कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव...

लालू यादव को किडनी देने के लिए आगे आए राजद कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव और RIMS निदेशक को लिखा पत्र

18-Dec-2020 11:24 AM

BHAGALPUR : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार नहीं हो रहा. लालू की किडनी फंक्शनिंग पहले से और खराब हुई है. अब लालू को डायलिसिस पर ले जाने की संभावना जताई जा रही है. इसे लेकर राजद कार्यकर्ताओं में मायूसी है. 

इन सब के बीच नवगछिया के राजद कार्यकर्ता विश्वास झा ने बड़ा ऐलान किया है. जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने नेता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और रिम्स अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी किडनी लालू यादव को डोनेट करने की इच्छा जताई है.  

विश्वास झा ने पत्र में लिखा है कि  लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की बात करते हैं और उनका  विकास चाहते हैं. इसलिए उनके लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. आज लालू यादव बीमार हैं और उनकी किडनी पर असर पड़ा है, इसलिए वे अपनी किडनी लालू यादव को देने को तैयार हैं.  

बता दें कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता  लालू यादव किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं. इसके अलावा भी उन्हें कई तरह की परेशानी है. लालू का क्रिएटनीन लेवल 2.5 जा पहुंचा है. डॉक्टरों की मानें तो अगर इस में जल्द सुधार नहीं हुआ तो लालू यादव को अगले चंद महीनों में डायलिसिस पर ले जाना मजबूरी होगी. डायलिसिस बहुत लंबा नहीं चल सकता, लिहाजा किडनी ट्रांसप्लांट एक और बड़ा विकल्प है.

किडनी को लेकर लालू यादव की परेशानी के पीछे बड़ी वजह वहां पथरी का होना भी है. पथरी के दबाव की वजह से लालू की किडनी फंक्शनिंग प्रभावित है. इसके अलावे लालू का हेमोग्लोबिन भी बेहद कम है. हाइपर थैलेसीमिया से पीड़ित लालू यादव को कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ रहा है.