बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
14-Dec-2020 12:42 PM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार नहीं हो रहा. लालू की किडनी फंक्शनिंग पहले से और खराब हुई है. अब लालू को डायलिसिस पर ले जाने की संभावना जताई जा रही है. लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर आज स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनकी जांच कर सकते हैं. रिम्स से आ रही खबर के मुताबिक लालू यादव की जांच नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर कर सकते हैं.
लालू यादव किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं. इसके अलावा भी उन्हें कई तरह की परेशानी है. लालू का क्रिएटनीन लेवल 2.5 जा पहुंचा है. डॉक्टरों की मानें तो अगर इस में जल्द सुधार नहीं हुआ तो लालू यादव को अगले चंद महीनों में डायलिसिस पर ले जाना मजबूरी होगी. डायलिसिस बहुत लंबा नहीं चल सकता, लिहाजा किडनी ट्रांसप्लांट एक और बड़ा विकल्प है.
किडनी को लेकर लालू यादव की परेशानी के पीछे बड़ी वजह वहां पथरी का होना भी है. पथरी के दबाव की वजह से लालू की किडनी फंक्शनिंग प्रभावित है. इसके अलावे लालू का हेमोग्लोबिन भी बेहद कम है. हाइपर थैलेसीमिया से पीड़ित लालू यादव को कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ रहा है.
गौरतलब है कि चारा घोटाला केस में लालू यादव की जमानत अर्जी पर 11 दिसंबर को सुनवाई होने वाली थी लेकिन सजा की अवधि वाली सर्टिफाइड कॉपी जमा नहीं कर पाने की वजह से सुनवाई को टाल दिया गया. अब कोर्ट ने लालू को 6 सप्ताह का समय दे दिया है.