ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

लालू यादव की सेहत में सुधार, ICU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किये गए

29-Jan-2021 05:11 PM

DELHI : राजद सुप्रीमो लालू यादव के सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली एम्स में इलाजरत लालू यादव की हालत स्थिर बताई जा रही है. उन्हें कार्डियक सेंटर के ICU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन उन्हें अभी भी ठीक होने भी काफी समय लगेगा. 


आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव को 23 जनवरी को रांची से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाकर एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. लालू को दिल और किडनी की गंभीर बीमारी है. जिस वक्त उन्हें एम्स लाया गया था तब उन्हें निमोनिया की शिकायत थी.


जानकारी हो कि लालू यादव के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में चारा घोटाले के पांच मामले चल रहे हैं. चार मामलों में उन्हें सजा मिली है. तीन मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल गयी है. एक मामले में अभी सीबीआई कोर्ट में सुनवाई चल रही है.