BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
12-Apr-2020 07:00 PM
RANCHI : चारा घोटाले के मामलों में सजायाफ्ता होने के बाद रांची के रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव के लिए कल यानि सोमवार का दिन अहम साबित हो सकता है. कल उनकी रिहाई पर फाइनल फैसला हो सकता है. लालू यादव की पार्टी आरजेडी झारखंड सरकार में साझीदार है और सत्ता में साझीदार दल के सुप्रीमो की रिहाई के लिए हेमंत सोरेन पर भारी दबाव है.
झारखंड कैबिनेट की बैठक कल
सोमवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक है. झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख खुलेआम कह चुके हैं कि लालू यादव की रिहाई होगी. वे पहले ही कह चुके हैं कि लालू की रिहाई के लिए वे कैबिनेट की बैठक में बोलेंगे. बादल पत्रलेख कांग्रेस के विधायक हैं. कांग्रेस के ही एक और विधायक इरफान अंसारी ने हेमंत सोरेन को साफ साफ मैसेज दिया है कि लालू यादव की रिहाई होनी चाहिये. वैसे झारखंड कैबिनेट में लालू यादव की पार्टी के भी एक मंत्री सत्यानंद भोक्ता हैं. लेकिन सत्यानंद भोक्ता लालू से ज्यादा हेमंत सोरेन के आदमी माने जाते हैं. चुनाव में उन्हें रातो रात झारखंड मुक्ति मोर्चा से आरजेडी में शामिल करा कर पार्टी का सिम्बल दिया गया था. लिहाजा सत्यानंद भोक्ता ने लालू के पेरोल पर कुछ नहीं बोला है.
क्या नियमों को नकार कर हेमंत सोरेन करेंगे फैसला
झारखंड के जेल आईजी पहले ही पेरोल के नियमों को बता चुके हैं. वे कह चुके हैं कि पेरोल आर्थिक अपराध में सजायाफ्ता व्यक्ति को नहीं दिया जाता. उधर लालू यादव को 7-7 साल की दो सजा मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल से कम सजा वालों को पेरोल पर छोड़ने को कहा है. उधर लालू प्रसाद यादव जेल में नहीं हैं. वे तबीयत खराब होने के कारण काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने जेल में भीड़ कम करने के लिए कैदियों को पेरोल पर छोड़ने को कहा है. लेकिन लालू जेल में नहीं हैं. लिहाजा देखने की बात होगी कि क्या हेमंत सोरेन नियम-कायदों को नकार कर लालू यादव के लिए पेरोल की मंजूरी देंगे.
रिम्स में भर्ती लालू बेचैन हैं
FIRST BIHAR आपको पहले ही खबर दे चुका है कि रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव बेचैन हैं. वे अपने कमरे से बाहर नहीं निकल नहीं रहे हैं. दिन भर मुंह पर मास्क लगाने के साथ साथ रात के सोते वक्त भी चेहरे को कपड़े से ढ़क कर सो रहे हैं. हालांकि डॉक्टर उनका लगातार चेकअप कर रहे हैं. चेकअप में उनका तबीयत पहले की तरह का ही है. सिर्फ सुगर लेवल बढ़ा है जिसके कारण इंसुलिन की मात्रा बढ़ा दी गयी है.